कांकेर। जिला मुख्यालय में बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार का 6 माह से ज्यादा का समय हो चुका है । झूठे वादे कर कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली है। सरकार बनने के बाद कहीं पर भी जनता के आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है। इसी वादाखिलाफी को लेकर आज धरने में बैठे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करें। लोकसभा के चुनाव के परिणाम आए जिसमें 11 में से 9 बीजेपी के ही है और कांग्रेस की दो सीटें है। जनता ने वादा खिलाफी का जवाब लोकसभा चुनाव के दौरान दिया है। आने वाले समय में कांग्रेस की पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश से नौ दो ग्यारह करने वाली है। जनता के हित और आम जनता के बातों को लेकर कांग्रेस ने सरकार बनाई है उसको निश्चित रूप से वादों को पूरा करने चाहिए और निश्चित रूप से यह सरकार सभी मामलों में फेल साबित हुई है।

See also  Indian Meteorological Weather Forecast: दिसंबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, फरवरी तक सामान्य तापमान में आएगी कमी

 कर्ज पर कर्ज ले रही सरकार

उसेंडी ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी बीजेपी के अधिकारी हैं हमारे सुनते नहीं है ऐसा मुख्यमंत्री को कहना शोभा नहीं देता है। कोई अधिकारी कर्मचारी किसी पार्टी या दल का नहीं होता है। जो प्रशासनिक सरकार चलानी चाहिए वो प्रशासनिक अक्षमता सरकार के सामने दिख रही है। जिसके चलते तमाम अराजकता की स्थिति निर्मित हुई है। देखें मार्च में जहां पर 19-20 दिन से सर्वर डाउन होने के चलते कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला था। आज पूरे क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 5 साल में पूर्ण होने के बाद उनका मेंटेनेंस होना था उसकी राशि को वापस मंगवा लिया गया। उसके साथ प्राधिकरण के बहुत सारे फंड स्वीकृत हुई थी अलग-अलग समाज के भवन निर्माण व अन्य काम होने वाले थे ये सब राशि वापस मंगवा लिए गए, यह सरकार कर्ज पर कर्ज लेते जा रही हैं।

नहीं मिली कर्जमाफी

कांग्रेस सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती हो रही है। बिजली बिल माफ करने की बात करने वाली कांग्रेस सरकार के लचर व्यवस्था के चलते पूरे क्षेत्र में बिजली बिल की कटौती हो रही है। इससे क्षेत्र की जनता में नाराजगी बनी है। कांग्रेस ने सरकार बनते ही हम 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी, लेकिन आज 6 माह बीत जाने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: 51 नए मरीज, मुंगेली, राजनांदगांव व बेमेतरा में बढ़ा संक्रमण

बेरोजगारों के साथ छल

सरकार बनने के बाद खाद बीज के दामों में 10% वृद्धि की है। इसको लेकर जनता में नाराजगी है। प्रदेश में शराबबंदी के वादे को लेकर सरकार बनी थी, लेकिन आज तक आगे नहीं बढ़ी है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहने वाली सरकार अभी इसके बारे में कोई शुरुआत नहीं की है। बेरोजगारों को छला जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर और पानी की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।