रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस के निवास घेराव पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के PCC अध्यक्ष पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, PCC प्रमुख का कलेक्टर को लिखा पत्र मैंने देखा है, और इसमें जो बातें लिखी गई हैं, वे सभी झूठ हैं। कांग्रेस को झूठी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

डिप्टी सीएम ने बताया कि कांग्रेस 21 अक्टूबर को गृहमंत्री के कवर्धा निवास का घेराव करेगी। उन्होंने कहा, PCC अध्यक्ष का कलेक्टर को भेजा गया पत्र भ्रामक है। पत्र में यह दावा किया गया है कि बिरकोना मामले में किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि SIT की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो चुकी है। क्या कांग्रेस चाहती है कि उन्हें फांसी दे दी जाए? भूपेश बघेल भी कचरू मामले में राजनीति कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, कांग्रेस झूठी बातें कर रही है और घेराव की योजना बना रही है। मैं उनके लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था करूंगा। कांग्रेस को अपनी झूठी राजनीति बंद करनी चाहिए।

See also  घायल सीआरपीएफ जवान से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।