Chhattisgarh News

रायपुर। विधानसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए कांग्रेस सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है। कांग्रेस अब ऐसे नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते। आज कल सोशल मीडिया की ताकत को दरकिनार नहीं किया जा सकता।

ऐसे में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में रणनीति तैयार कर रही है। लोगों तक राज्य शासन के काम की जानकारी पहुंचे इसके लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है। इसे हम बूथ स्तर पर ले जाने की कार्ययोजना बना रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक और मंडलों में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी कर दी गई है। अंतिम छोर तक कांग्रेस का काम पहुंचे यही रणनीति बनाई जा रही है।

इस दौरन सोशल मीडिया पर निष्क्रिय नेताओं को सक्रिय करने की योजना बनाएंगे। प्रशिक्षण शिविर के जरिए सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।