बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CM बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन आज भरेंगे नामांकन

CM बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन आज भरेंगे नामांकन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन आज नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे।

नामांकन के पहले उम्मीदवार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल

कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि दोनों प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के पहले मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अध्यक्षता में रखी गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह दोनों शामिल होंगे।

बैठक में दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावक और समर्थक तय किए जाएंगे। रविंद्र चौबे ने बताया कि खैरागढ़ चुनाव के बाद कांग्रेसी विधायकों की यह पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में खैरागढ़ चुनाव में मिली भारी सफलता को लेकर भी चर्चा होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन