बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस के प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, आरक्षण विधेयक पर जल्द हस्ताक्षर करने किया अनुरोध

कांग्रेस के प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, आरक्षण विधेयक पर जल्द हस्ताक्षर करने किया अनुरोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश में आरक्षण को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने आज आरक्षण के मुद्दे पर जन अधिकार रैली का आयोजन किया। कांग्रेस की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन राज्यपाल से मुलाकात करने भी पहुंचा।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर जल्द हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया।

पहले यह कहा जा रहा था कि क्वांटिफायबल डाटा के साथ बिल को प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन डाटा के साथ बिल को दिया गया है। ऐसे में हस्ताक्षर करने में किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि राज्यपाल ने उनकी बातों को सुनने के बाद इस बात का आश्वासन दिया है कि अलग-अलग संगठनों के 44 ज्ञापन उन्हें प्राप्त हुए हैं। ज्ञापनों का अध्ययन कर वो जल्द ही इस पर निर्णय लेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन