बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू : प्रत्याशियों के चयन पर होगा मंथन

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू : प्रत्याशियों के चयन पर होगा मंथन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो चुकी है। इस बैठक के देर रात तक चलने की संभावना है और उसमें आम सहमति से लगभग 50 नाम से ऊपर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट जारी हो सकती है।

बैठक में ये नेता हुए शामिल

चुनाव समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष और PCC चीफ दीपक बैज समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और आठ मंत्री शामिल होंगे। इनमें ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया शामिल हैं।

इनके अलावा प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधायक धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा, युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवा दल प्रमुख और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम भी शामिल होंगी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन