रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने 6 माह पूरे कर लिए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली इस कांग्रेस की सरकार को जनता की सरकार बताते हुये 6 माह में जनता से जो वादे किये उन्हें पूरा करने और जनता का विशवास जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की तारीफ की।

नई उंचाईयों पर पहुंचेगा प्रदेश

उन्होंने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। कर्ज तले किसानों द्वारा आत्महत्या जैसे कदम और उनके चेहरों पर रहने वाले तनाव और चिंता को कर्जमाफी के फैसले से उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली बिल हॉफ होने 35 किलों चांवल हर परिवार को मिलने की घोषणा के बाद छोटे भूखंडों पर खरीदी बिक्री की प्रक्रिया शुरू होने से ग़रीब परिवार और मध्यम वर्गीय परिवार राहत की सांस ले रहे है।

See also  सीएम साय ने श्रद्धालुओं की दूसरी टोली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

आदिवासियों की भावनाओं का सम्मान

प्रदेश से बेरोजगारी मिटाने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने से युवाओं के चेहरे खिल उठे है। आदिवासी युवाओं के लिये स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था या जमीन वापसी की या उनकी मान्यताओं के सम्मान की बात हो सरकार ने हर समय आदिवासियों के भावना का सम्मान करते हुये निर्णय लिया है।

पशुओं का भी रखा पूरा ध्यान

शिक्षा के क्षेत्र में भी कांग्रेस सरकार ने 12 वीं तक शिक्षा मुफ्त कर दी है। यहां तक इस सरकार ने नरूवा गरुवा घुरवा बाड़ी योजना से नाले, पशुओं का भी पूरा ध्यान रखा है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शेख मुशीर ने प्रदेश भर के युवा कांग्रेसियों के ओर से कोको पाढ़ी के नेतृत्व में भूपेश बघेल और पूरे मंत्रिमंडल को इस सफलता पूर्वक 6 माह के कार्यकाल के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस द्वारा अलग अलग विधानसभा में प्रेसवार्ता कर लोगों को 6 में के कार्यकाल की जानकारी दी जाएगी।

See also  गोबर पेंट से बढ़ेगी स्कूल के दीवारों की सुंदरता, सीएम ने दिए निर्देश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।