बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कांग्रेस नेत्री का हार्ट अटैक से निधन, सीएम बघेल समेत कई नेताओं ने जताया शोक

CG NEWS : कांग्रेस नेत्री का हार्ट अटैक से निधन, सीएम बघेल समेत कई नेताओं ने जताया शोक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दुर्ग : दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कांग्रेस नेत्री शालिनी की तबियत 4 अप्रैल को ज्यादा बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। और आज उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है की उनका निर्धन हार्ट अटैक से हुआ है। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहार दौड़ गई है। शालिनी निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत अन्य नेताओं ने संवेदना व्यक्त करते श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चलने के कारण वो दुर्ग अस्पताल में भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। इसके बाद दुर्ग बहन के यहां रहते कल फिर स्वास्थ्य बिगड़ने पर चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक आने और ज्यादा तबियत बिगड़ने पर ग्रीन कारीडोर बनाकर रायपुर रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन