बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेताओं को BJP में शामिल होने दी जी रही धमकी, नेता प्रतिपक्ष का आरोप

कांग्रेस नेताओं को BJP में शामिल होने दी जी रही धमकी, नेता प्रतिपक्ष का आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

आरोप-प्रत्यारोप के साथ जुबानी जंग जारी

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास मंहत ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा कांग्रेस के नेताओं को डराकर अपने पार्टी में शामिल होने कह रही है। इतना ही नहीं नेताप्रतिपक्ष ने 2 लोगों का नाम भी बताया है।

इस समय राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के खिलाफ मुद्दे को भुनाने की राजनीति को लेकर गरमाया हुआ है। कही लेटर बम, गबन तो कही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भड़ास के बीच छत्तीसगढ़ का सियासी पारा उबाल पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप के साथ जुबानी जंग जारी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने का बड़ा बयान देते हुए कहा, बीजेपी हमारे नेताओं को डरा धमका रही है। मैं खुलकर नाम लेकर बता रहा हूं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर लगातार बीजेपी दबाव बना रही है। उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है, नहीं तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

आगे उन्होंने कहा, पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया को भी डराया गया। चिट्ठी और बयान उसी का हिस्सा है। कांग्रेस के दोनों नेता से कहा जा रहा कि बीजेपी में शामिल हो जाओ या कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र करो। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि जांजगीर से लेकर तमाम लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धमकी दे रहे हैं, लेकिन लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन