रायपुर। आज नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध का अनोखा रास्ता निकाला। कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी के मरीन ड्राइव में पानी के अंदर उतर कर कांग्रेस ने जल सत्याग्रह किया।
बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों नहीं कराया जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं और इसे राष्ट्रपति का अपमान बता रहे हैं।

रायपुर में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसी आज तेलीबांधा तालाब में जल सत्याग्रह करते नजर आए। कांग्रेस के नेता का कहना है कि नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ना करवाने के विरोध स्वरूप जल सत्याग्रह किया। जिसने दर्जनों युवा घंटों पानी में खड़े रहे हाथों में संदेश युक्त तख्तियां लिये हुए थे। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।

See also  TRP ब्रेकिंगः प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर कल से खुलेंगे, सिर्फ एक तिहाई कर्मचारी ही आएंगे काम पर, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।