कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को दफ्तर लेकर जाने निकली ईडी की टीम को कांग्रेस के नेताओं ने घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के घर सोमवार को ईडी की कार्रवाई ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। बता दें कि तड़के से चल रही छापेमारी के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरपी सिंह को ईडी की टीम पचपेड़ी नाका स्थित दफ्तर ले गई।

जब टीम कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ईडी के दफ्तर ले कर जा रही थी उस दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरपी सिंह को लेकर जाने का विरोध किया। इस दौरान काफी देर तक ईडी टीम को घेरकर रखा।

विधायक उपाध्याय ने कहा कि इतनी देर तक पूछताछ के बाद अब उन्हें अकेले ईडी के दफ्तर ले जाने के लिए नहीं देंगे। काफी देर तक ईडी की टीम को कांग्रेस के नेताओं ने रोक कर रखा। इसके बाद वे भी ईडी के दफ्तर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ईडी की टीम आरपी को दफ्तर के अंदर ले गई। बता दें की यह तस्वीर पचपेड़ी नाका स्थित ईडी दफ्तर के बाहर की है जहां विकास उपाध्याय अन्य नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं।

See also  महिला टीआई ने की फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।