Congress President Election- परिणाम आने से पहले थरूर खेमे ने लगाए ये आरोप
Congress President Election- परिणाम आने से पहले थरूर खेमे ने लगाए ये आरोप

टीआरपी डेस्क


बहुप्रतीक्षित कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के प्रत्याशी चुनने से लेकर अब ऐन मतगणना तक विवाद और आरोपों का लंबा वृतांत रहा। इधर काउंटिंग चल रही है और प्रत्याशी शशि थरूर खेमे के एक नेता ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बताते हैं कि बाकायदा शशि थरूर समर्थक नेता सोज इसकी शिकायत भी कर दिए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जो भी जीतेगा, वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वां नेता होगा। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। काउंटिंग के दौरान थरूर समर्थन सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा- हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है। इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि खड़गे 90% से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।

See also  कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले निजी अस्पतालों पर ठोंका जुर्माना

आखिरी बार 1998 में वोटिंग से हुआ था चुनाव

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।