बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

इनकम टैक्स के नोटिस के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

इनकम टैक्स के नोटिस के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राजीव गांधी चौक में सभा, मोबाइल का टॉर्च जलाकर प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर और कोंडागांव में बीजेपी के इशारों पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ की इनकम टैक्स नोटिस जारी करने के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

राजीव गांधी फायर ब्रिगेड चौक मे सभा की एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल का टॉर्च जलाकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रमोद दुबे उधोराम वर्मा कन्हैया अग्रवाल ने भाजपा के ऊपर तानाशाह होने का आरोप लगाया।

नेताओं ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष के नेताओं के ऊपर कार्यवाही कर रही है पूर्व में कांग्रेस पार्टी के 11 खातों को चीज कर देती है उसके बाद आयकर विभाग का दुरुपयोग करके कांग्रेस को 1830 करोड रुपए नोटिस जारी करती है कांग्रेस की पिछली सरकारों में 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन संसाधन छीन कर एक अधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रच रही है।

कोंडागांव में निकाला मशाल जुलूस

कोंडागांव में इलेक्टोरोल बांड को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के खाते सीज करने की साजिश के लेकर केंद्र सरकार और आयकर विभाग के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर निशाना साधा और मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। छत्तीसगढ़ में भी राजधानी रायपुर सहित कोंडागांव में लोकतन्त्र, प्रजातंत्र दबाने के विरोध में में मशाल जुलूस निकाला। केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

देश में होने वाले आम चुनाव में हर राजनीतिक दलों को चुनावों में भाग लेने का अधिकार है । मगर येन चुनाव के वक्त प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के खातों को केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने सीज कर दिया गया है ताकि चुनाव में भाग नहीं ले सके। लोकतंत्र के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन