बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चुनावी बांड पर कांग्रेस का बवाल, जानकारी छुपाने को लेकर SBI कार्यालय के समक्ष कर रहे विरोध

चुनावी बांड पर कांग्रेस का बवाल, जानकारी छुपाने को लेकर SBI कार्यालय के समक्ष कर रहे विरोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। चुनावी बांड के खिलाफ कांग्रेस आज जयस्तंभ चौक स्थित SBI दफ्तर के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि AICC के निर्देश पर सभी जिलों में प्रदर्शन किए जानें का प्लान है।

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी छुपाने को लेकर कई दिनों से कांग्रेस ने बवाल मचाया हुआ है। बता दें इस मामले के लिए SBI ने 6 मार्च की जगह 30 जून तक का वक्त मांगा है।

https://twitter.com/theruralpress/status/1765656764085670287?s=20

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा ये डेटा

साथ ही आपको बताते चले कि एसबीआई से इलेक्टोरल बॉन्ड के दानकर्ताओं का नाम उजागर करने की मांग कांग्रेस कर रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी इस मामले पर कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड बैन किया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोकतंत्र में किसने, किस पार्टी को, कितना पैसा दिया इस बारे में सबकुछ जनता को पता होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को आदेश दिया था कि, 6 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड दानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक किए जाएं, हालांकि एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से 30 जून तक का वक्त मांगा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन