बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Congress Training Camp Ambikapur: प्रशिक्षण शिविर में भूपेश बघेल से ताम्रध्वज साहू तक ने दिए संगठन के गुर, कल समापन में शामिल होंगे महंत

Congress Training Camp Ambikapur: प्रशिक्षण शिविर में भूपेश बघेल से ताम्रध्वज साहू तक ने दिए संगठन के गुर, कल समापन में शामिल होंगे महंत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में जुट गई है। अंबिकापुर में चल रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत और संगठन के गुर सिखाए। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस शिविर में कांग्रेस की नीतियों, सोशल मीडिया के इस्तेमाल और सरकार-संगठन के तालमेल पर विशेष जोर दिया गया।

सात सत्रों में हुए अहम विषयों पर संवाद

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कुल सात सत्र आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना, ध्वज वंदन और योग सत्र के साथ हुई। इसके बाद अलग-अलग सत्रों में कांग्रेस संगठन की मजबूती, धर्मनिरपेक्षता, सत्ता और संगठन में समन्वय, आदिवासी अधिकार तथा सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल पर खुलकर चर्चा हुई।

भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू ने संभाला मोर्चा

प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनीति में धर्म के उपयोग और देश की धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा पर विस्तार से बात रखी। वहीं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सत्ता में रहते हुए संगठन के साथ बेहतर समन्वय बनाने और कार्यकर्ताओं के महत्व को समझाया।

जबकि एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने जल-जंगल-जमीन, पेसा कानून और आदिवासी विकास में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को धार देने और जनता से सीधे जुड़ने के निर्देश दिए।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन कैंपेन की ट्रेनिंग

आज के दौर की राजनीतिक जरूरतों को देखते हुए शिविर में सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन पर एक खास सत्र रखा गया। इसमें पार्टी के संदेश को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जन-जन तक पहुंचाने के तरीके सिखाए गए।

कल समापन, चरणदास महंत करेंगे संबोधित

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान छात्रहित के मुद्दों और पेपर लीक जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। शिविर के समापन अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन