Deepak baij

सूरजपुर। दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सूरजपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां वे सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले प्रतापपुर विधानसभा के धरमपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण के चुनाव में भी कांग्रेस के ज्यादा सीटें आने की बात कही है।

बता दें कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 43 सालों से कांग्रेस प्रेम सिंह टेकाम पर विश्वास जताती आई थी। इस बार कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से नई महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। वहीं प्रेम सिंह के नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से कांग्रेस का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी भी उन पर ध्यान देगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।