छापेमारी का विरोध करने ईडी के दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी, सीआरपीएफ के जवानों ने बरसाए डंडे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ED की छापामार कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को रायपुर के प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय के बाहर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया। जमकर हुए बवाल और हंगामे के बाद शाम करीब 6 बजे भीड़ यहां से वापस हुई।

प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। लाठियां भी चली। इसके बाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता देर तक प्रदर्शन करते रहे।

दरअसल सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कांग्रेसी नेता रामगोपाल अग्रवाल आरपी सिंह सन्नी अग्रवाल विनोद तिवारी जैसे कई नेताओं के घर छापा मारा। कांग्रेस ने प्रेसवार्ता के दौरान इसे आगामी महाधिवेशन के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने की साजिश बताया।

शाम के वक्त यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने पहले से ही यहां बैरिकेडिंग कर रखी थी पहली बेरीकटिंग को तोड़कर कांग्रेसी नेता ईडी दफ्तर के करीब पहुंच गए । जहां पहले से मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने डंडे बरसाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।