बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

आरक्षक ने खुद के रायफल से गोली दागकर उठाया आत्मघाती कदम

आरक्षक ने खुद के रायफल से गोली दागकर उठाया आत्मघाती कदम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गोली की आवाज से इलाके में सनसनी मच गई

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी के आरक्षक बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्मघाती कदम उठाया है। लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुँचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है मामले की जांच जारी है। यह सनसनीखेज घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार करीब 12 बजे चांदमारी इलाके में हड़कम्प मच गया जब जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली दाग आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले में लोगों का हुजूम लग गया। आनन-फानन में खून से लथपथ आरक्षक को मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती पहुँचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।

बता दें कि वर्तमान में सन्नी की ड्यूटी एसपी बंगले में थी। आरक्षक के आत्मघाती कदम की सूचना पाते ही एसपी दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। चूंकि, आरक्षक की हालत बेहद गम्भीर है इसलिए उसे बेहतर उपचार हेतु राजधानी रेफर किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन