छत्तीसगढ़ में फिर बना कंटेनमेंट जोन, एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे एक वार्ड को ही सील कर दिया है। मामला भाटापारा का है जहां के रविदास वार्ड को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के साथ इस वार्ड में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वार्ड के प्रवेश पर बैरीकेड लगाए गए हैं। साथ ही इस इलाके में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। इसी के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वाले 26 लोगों पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई है।

बता दें कि एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़त देखने को मिल रही है। भाटापारा शहर में पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए हैं। SDM लवीना पांडेय ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पालन नहीं कर रहा है उस पर सख्ती बरती जा रही है।

See also  सोमवार से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में होगी नियमित सुनवाई, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।