बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना

समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी। PWD , Contractors will be fined : लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा पर पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण अभियंताओं को मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने कहा गया है।

यह निर्देश नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीन बनाई जा रही सड़कों और भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने दिया। रायपुर और दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा कार्यपालन अभियंताओं की बैठक में सड़क और भवन निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभागीय बजट के सदुपयोग के साथ लोगों की सुविधा के लिए फील्ड पर तेजी से काम हों। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता अच्छी और टिकाऊ हो, इसका खास ध्यान रखा जाए। विभागीय काम-काज में कसावट और तेजी लाने सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने को कहा गया। ई-आफिस से ही फाइलें तैयार कर प्रमुख अभियंता कार्यालय भेजने को कहा। कार्यों की तकनीकी स्वीकृति के बाद बिना किसी देरी के निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता पी.एम. कश्यप, अधीक्षण अभियंता डी.के. नेताम, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत और अधीक्षण अभियंता बी.के. पटोरिया भी मौजूद थे।

इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश


1 - गुढ़ियारी के शुकवारी बाजार से रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-5 तक बनने वाले पहुंच मार्ग के लिए आगामी मार्च माह तक भू-अर्जन की कार्यवाही पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
2 - शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बनने वाले भवनों के लिए जल्द निविदा जारी की जाए।
3 - शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के फोरलेन एवं चौड़ीकरण कार्य को दिसम्बर माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए।
4 - सिविल लाइन में पुराने सर्किट हाउस की जगह बनने वाले चार मंजिला सर्किट हाउस एनेक्स की ड्राइंग-डिजाइन एनआईटी से अनुमोदन के बाद जरूरी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर कार्यारंभ किया जाए।

दुर्ग के प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे

1 - दुर्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि बेमेतरा में निर्माणाधीन 500 सीटर ऑडिटोरियम का काम फरवरी-2026 तक और दुर्ग में 750 सीटर ऑडिटोरियम का काम मई-2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
2 - खैरागढ़ में कलेक्टोरेट के कंपोजिट बिल्डिंग का काम अगले वर्ष अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Shravan Sharma
लेखक / पत्रकार:

Shravan Sharma

राजनीति एवं समसामयिक मामलों के संवाददाता

छत्तीसगढ़ व राष्ट्रीय राजनीति, विधानसभा सत्र एवं चुनावी समीकरणों पर बारीक नज़र।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन