फिर से पैर पसार रहा कोरोना, 4 माह बाद प्रदेश में स्कूली छात्रा की हुई मौत, कल ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच जहां 1 नवंबर से प्राइवेट स्कूल खुलने जा रहे हैं। वहीं करीब चार महीने बाद कोरोना से एक बार फिर मौत हुई है। कोरोना से हुई यह मौत कोरिया जिले में दर्ज की गई है। मृतका चौदह वर्षीया स्कूली छात्रा है। परिजनों के अनुसार उसे पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था। जहां कोरोना टेस्ट में छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद आज सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।

सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा के अनुसार बच्ची जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थी, उसे कंजलेनल हार्ट डिजीज थी। इधर प्रशासन ने कोरोना से मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूरे अमले को हाई अलर्ट करते हुए कॉटैक्ट ट्रेसिंग के साथ सघन जांच के निर्देश दिए हैं, वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।