बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Corona Update: 24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत,नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, छत्तीसगढ़ में 6 नए कोरोना पॉजिटिव

Corona Update: 24 घंटे में कोरोना से 10 की मौत,नए वैरिएंट से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, छत्तीसगढ़ में 6 नए कोरोना पॉजिटिव
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Corona Update: देशभर में कोरोनावायरस के केसों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 10 लोगों ने जान गंवाई है। नए वैरिएंट से एक दिन में ये सबसे ज्यादा मौतें हैं। केरल में 5, दिल्ली में 3 और महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुई है। जनवरी से अब तक कोरोना से 97 मरीजों की जान गई है।

देश के 31 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केसों की संख्या 7383 पहुंच गई है। हालांकि रविवार को नया मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि 17 मरीज रिकवर हुए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2007 केस हैं। इसके बाद गुजरात में 1441 और पश्चिम बंगाल में 747 एक्टिव मामले हैं।

छत्तीसगढ़ में 6 नए कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा गया है। कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रदेश में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। नए संक्रमित मरीज बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जिलों से सामने आए हैं।

बिलासपुर में 2, रायपुर में 2 और दुर्ग में भी 2 मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 50 में से 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 9 मरीज जनरल वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 1 मरीज को आईसीयू में रखा गया है। अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन