बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Coronvirus Alert: छत्तीसगढ़ में अब दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की होगी कोरोना जांच

Coronvirus Alert: छत्तीसगढ़ में अब दूसरे राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति की होगी कोरोना जांच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने आदेश जारी किया हैं। अब दूसरे राज्य आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने वाली टीम को सक्रिय कर दिया है। बता दें कि पिछले दिनों में जितने भी कोरोना संक्रमित है , उनमे से 70 प्रतिशत हाल फिलहाल में किसी दूसरे राज्य से वापस लौटे हैं। ट्रेवल हिस्ट्री वालों पर ध्यान न देने की दशा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

बाहर प्रदेश से आए लोगो की होगी कोरोना जाँच

सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी दिया है कि कोरोना महामारी तो नियंत्रण में चल रहा है। लेकिन रोजाना मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। अन्यथा मामले बढ़ सकते हंै। देखने में यह भी आ रहा है कि अभी मिलने वाले ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही बाहर प्रदेश से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करने का निर्णय लिया गया है। ताकि संक्रमित मिलने की दशा में तत्काल उपचार किया जा सके। वही यह भी कहा गया है कि इस दौरान जो भी बाहर प्रदेश से आ रहे हैं, वे खुद ही अपना कोरोना जांच कराएं, ताकि वे पूरी तरह से सुरक्षित हो सकें। वहीं यदि संक्रमित मिलते हैं तो उनका जल्द से जल्द इलाज कर कोरोना के सभी मामलों को खत्म किया जा सके। डा. अनिल श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि सभी इन दिनों कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ताकि संक्रमण बढ़ने की हर आशंका को खत्म किया जा सके।

यह भी कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण मिल रहा है और 48 घंटे बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है, तो इसे पूरे गंभीरता से ले और तत्काल कोरोना जांच कराएं। इससे यह तो पुष्टि हो सकेगी कि आप कोरोना से संक्रमित नहीं है। यदि संक्रमित निकलते है तत्काल इलाज मिल जाएगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन