HIGH COURT

बिलासपुर। सिम्स की अव्यवस्थाओं से नाराज होकर बिलासपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने वहां एक पूर्णकालिक आईएएस अफसर की तैनाती का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने महाधिवक्ता से कहा की मुख्य सचिव से बात कर सिम्स में आईएएस अफसर की तुरंत पोस्टिंग सुनिश्चित की जाए।

बता दें कि चीफ जस्टिस की बेंच में आज इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने सिम्स के पक्ष से संतुष्ट नहीं हुआ। बल्कि गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि 15 दिन बाद कोर्ट कमिश्नर और हेल्थ सिक्रेट्री की टीम अलग अलग सिम्स की जांच करें कि उसमे कितना सुधार हुआ है। बता दें, सिम्स की खामियों पर मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस ने पीआईएल दर्ज किया है। इस मामले में आज सुनवाई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।