बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।

एसोसिएशन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी ऑफ स्टेट्स द्वारा अपने आठवें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा को कोच्चि, केरल में आयोजित समारोह में दो पुरस्कार दिए गए। इनमें पहला सर्वाधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और दूसरा देश में सर्वाधिक सौर सिंचाई पंपों की स्थापना के लिए दिया गया है।

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री भगवंत खुबा, के. कृष्णनकुट्टी, विद्युत मंत्री, केरल एवं आई.एस. चतुर्वेदी, सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की उपस्थिति में क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहां से लौटकर कटियार ने गत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट कर इसकी जानकारी दी और सम्मान पट्टिकाएं सौंपी। इस दौरान सीएम बघेल ने ऊर्जा सचिव अंकित आनंद, अलोक कटियार एवं क्रेडा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन