बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Crime News: जरा सी बात पर ऐसा बिफरा युवक, पत्नी का काट दिया गला, खुद के साथ भी उठाया ये खौफनाक कदम

Crime News: जरा सी बात पर ऐसा बिफरा युवक, पत्नी का काट दिया गला, खुद के साथ भी उठाया ये खौफनाक कदम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी के उत्कल नगर में रहने वाले दंपति में आपसी मतभेद के चलते पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी घर के ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है। मृतक पति का नाम सोनू बताया जा रहा है। उसने अपनी पत्नी रामा बाघ की रसोई में गला रेतकर हत्या कर दी।

रहवासियों ने आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को अब तक मामले में हत्या और खुदकुशी की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है, कि अंदर से दरवाजा बंद था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन