बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Unique and Peaceful Protest : डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने दंडवत प्रणाम कर की पूजा-अर्चना

Unique and Peaceful Protest : डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने दंडवत प्रणाम कर की पूजा-अर्चना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर अनूठा एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश के 14 कैबिनेट मंत्रियों के समक्ष अभ्यर्थियों ने दंडवत प्रणाम करते हुए पूजा-अर्चना एवं आरती कर ईश्वर से प्रार्थना की कि शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि प्राप्त हो तथा वर्षों से लंबित उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

प्रदर्शन को 100 दिन हुए पूरे

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 104 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण पर लंबे समय से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही प्राप्त हुआ है। लगातार आंदोलन, धरना, आमरण अनशन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बल्कि  झूठा केस दर्ज कर 3 बार उन्हें सेंट्रल जेल भेजा जा चुका है। उसके बाद भी डीएड अभ्यर्थियों का मनोबल नहीं टूटा है।

इसी कड़ी में डीएड अभ्यर्थियों ने लोकतांत्रिक एवं अहिंसात्मक तरीके से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए दंडवत प्रणाम कर पूजा-पाठ का मार्ग अपनाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह कदम किसी के प्रति विरोध नहीं बल्कि शासन को जागृत करने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।

अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई, तो वे आगे और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से पुनः निवेदन किया है कि वे उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लें, ताकि हजारों परिवारों को राहत मिल सके।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन