बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण को लेकर भरी हुंकार, बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभागों में हो रहा कामकाज प्रभावित

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने नियमितीकरण को लेकर भरी हुंकार, बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विभागों में हो रहा कामकाज प्रभावित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मांग पूरा नहीं होने के चलते अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिए हैं। दैनिक वेतनभोगी संघ अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं कवर्धा जिले में भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के हड़ताल से विभागों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

दरअसल, नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के अलग-अलग 22 विभागों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे विभागों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कवर्धा के राजीव गांधी पार्क में जिले भर के सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रोजाना जुट रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरपार की लड़ाई के मुड में कर्मचारी
आंदोलनरत कर्मचारियों की माने तो चुनाव पूर्व वर्तमान सरकार ने उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब फिर चुनाव आ गया लेकिन अभी तक उनके नियमितीकरण की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व में भी आंदोलन किया गया, जिस पर सिर्फ आश्वासन ही मिला था, लेकिन इस बार सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आरपार की लड़ाई के मुड में है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक अपना काम बंद रखेंगे।

लंबे समय से कर रहे नियमितीकरण की मांग
उल्लेखनीय है कि, प्रदेशभर के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए दैनिक वेतनभोगी संघ के लोग समय-समय पर प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। अब इसको लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर कर्मचारी 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन