बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

सड़क पर छोड़े गए गड्ढे में गिर कर डेयरी मालिक की मौत : लापरवाह PWD के अधिकारियों और ठेकेदार पर जुर्म दर्ज

सड़क पर छोड़े गए गड्ढे में गिर कर डेयरी मालिक की मौत : लापरवाह PWD के अधिकारियों और ठेकेदार पर जुर्म दर्ज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। उसलापुर में दीनदयाल कालोनी के आगे अलका एवेन्यू व सिद्धि विनायक कॉलेज के बीच लोक निर्माण विभाग सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान छोड़ दिए गए गड्ढे में बाइक पर सवार डेयरी मालिक गिर पड़ा। बुरी तरह घायल इस शख्स की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले को लेकर दिनभर हंगामा हुआ जिसके बाद PWD के EE और सब इंजिनियर सहित सड़क बना रहे ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है।

पीड़ब्ल्यूड़ी द्वारा यहां सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। यहां साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण 5 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। जिसके लिए डीसी कंस्ट्रक्शन को ठेका दिया गया है। अलका एवेन्यू व सिद्धि विनायक कॉलेज के बीच में सड़क में निर्माण के दौरान सड़क के बीचों- बीच पुलिया बनाने हेतु कल 19 अप्रैल को दस फिट गड्ढा खोद दिया गया। जिसे ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने खुला छोड़ दिया। न वहां बैरिकेटिंग की गई थी, न संकेतक लगाए गए थे। और न ही अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।

एक और शख्स गिरा तब हुआ घटना का खुलासा

बीती रात्रि डेयरी का सञ्चालन करने वाले 63 वर्षीय कृपाल सिंह गाबा की इस सड़क से गुजरते समय गड्ढे में गिर गए। वे मंगला चौक स्थित कामधेनु डेयरी में दूध छोड़कर वापस आ रहे थे और बाइक समेत इसी गड्ढे में गिर पड़े। वे लगभग दो घण्टों तक गड्ढे में ही पड़े रहे और किसी को भी इसकी भनक भी नही लगी। दो घण्टे बाद वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसी गड्ढे में गिर पड़ा। उसने हल्ला मचा कर लोगों को मदद के लिए बुलाया। तब लोगों ने किसी तरह उसे निकाला। इस दौरान कृपाल सिंह गाबा के भी गड्ढे में गिरा होने का पता चला। इसके बाद डायल 112 व संजीवनी 108 को बुलवा कर किसी तरह गड्ढे में गिरे व्यक्ति को बाहर निकलवाया। कृपाल सिंह गाबा के परिजन उन्हें सिम्स लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव को लेकर थाने में प्रदर्शन

रात के वक्त हुई इस घटना के बाद आज मृतक के परिजनों व कॉलोनी वालो ने शव को लेकर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज करने के लिए प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि घटना के जिम्मेदार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाये। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने PWD के कार्यपालन अभियंता (EE) एके चौरसिया, उपअभियंता (SE) दीपक खंडेलवाल, डीसी कंस्ट्रक्शन के मालिक देवचरण राठौर व काम की देखरेख करने वाले देवचरण के पुत्र गुड्डू राठौर के ऊपर धारा 304, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। ये इस तरह का पहला मामला है जिसमे पुलिस ने घटने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल जुर्म दर्ज किया है। इस तरह की लापरवाहियां तमाम सड़कों पर नजर आ जाती है, मगर लोगों के जागरूक नहीं होने और विभाग तथा ठेकेदारों की लापरवाही के चलते इस तरह के खतरों से बचने का उपाय नहीं किया जाता है, जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन