बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Dantewada Encounter Update : मारे गए 38 नक्सली, SP ने की पुष्टि

Dantewada Encounter Update : मारे गए 38 नक्सली, SP ने की पुष्टि
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के जंगलों में हुई एक बड़ी नक्सली मुठभेड़ में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मुठभेड़ में 38 नक्सलियों की मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसकी खबर कि पुष्टि SP गौरव रॉय ने की है। यह भी बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में सभी नक्सलियों पर 2 करोड़ 62 लाख का इनाम था।

आपको बता दें कि हाल ही में 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ क्षेत्र में बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ था। जिसमें 31 नक्सलियों की मारे जाने की खबर आई थी। ये जवानों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली थी। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने जवानों की इस मुठभेड़ को सबसे बड़ी सफलता बताई थी।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए है। इससे पहले कांकेर मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को ढेर किया गया था। बता दें कि बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन