बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

जंगल में मिला मादा भालू का शव : दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष में हुई मौत

जंगल में मिला मादा भालू का शव : दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष में हुई मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक मादा भालू का शव मिला है। मृत मादा भालू की उम्र लगभग 2 साल बताई जा रही है। भालू के शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद करहीभदर वन डिपो में शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वन एवम वेटनरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।

बताया जा रहा है कि, दो भालुओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में मादा भालू की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बालोद वन परिक्षेत्र के ग्राम नर्रा से लगे जंगल में एक मादा भालू का शव मिला है। मादा भालू के शव को देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नर और मादा भालू के बीच भीषण लड़ाई हुई। इस लड़ाई में मादा भालू की मौत हो गई।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन