राजनांदगाँव : जिले के मझौली से आज सुबह पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। यह घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। वहाँ से गुजर रहे ग्रमीणों ने लाशों को देखा जिसके बाद आस पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच शुरु कर दी है। शुरुआती जाँच के बाद पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या की, उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।