बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

प्रसव के दौरान महिला की मौत : एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, अस्पताल में किया जमकर हंगामा

प्रसव के दौरान महिला की मौत : एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, अस्पताल में किया जमकर हंगामा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। आज सुबह 11 बजे अचानक परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। उन्होंने यहां सड़क जाम करने की भी कोशिश की। अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए परिजनों ने आरोप लगाया कि, महिला की मौत के एक महीना बाद भी अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और अस्पताल को फिर से खोल दिया गया है।

मृतका महिला के भाई शेख असलम ने कहा कि, इस घटना को एक महीना हो गया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस वाले भी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रहे हैं। पहले अस्पताल को सील किया गया, लेकिन अब इसे खोल दिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने मामला निपटाने के लिए हमें पैसा भी देना चाहा। जब मैं अपनी बहन को लेकर अस्पताल गया था तो सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन अचानक डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में मैं, हम बस इंसाफ चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि, 28 जून को महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उन्होंने उस दिन भी हंगामा कर दिया था और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही डॉक्टर के साथ भी परिजनों की झूमाझटकी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच टीम गठित कर दिया था। मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खरे ने बताया कि घटना के बाद से टीम की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट कल आ जाएगी। अस्पताल को हमने बंद नहीं करवाया था। उन्होंने स्वयं ही अस्पताल बंद कर दिया था। प्रारंभिक जांच में खामियां पाए जाने 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। कल जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन