बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलो में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 200 नए मरीज

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलो में आई गिरावट, 24 घंटे में मिले 200 नए मरीज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 4262 सैम्पलों की जांच हुई। जिनमें 200 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 4.69 प्रतिशत है।

प्रदेश के 25 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

प्रदेश में सबसे ज्यादा 21 मरीज कोरिया जिले से मिले हैं। इसके बाद दुर्ग जिले में 19 मरीज मिले हैं वहीं बलौदाबाजार में भी मरीजों की संख्या 19 है। रायपुर में 18, राजनांदगांव मे 17, कांकेर से 15, बालोद से 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 10 मिले है और बिलासपुर से भी 10 मरीजों की पुष्टि हुई है। जशपुर जिले में 9, महासमुंद से 8, सूरजपुर से 6, धमतरी से 6, नारायणपुर से 5, दंतेवाड़ा से 4 मरीज, रायगढ़ में 3 संक्रमित मिले है। बेमेतरा में 3 और बीजापुर जिले में भी 3 मरीज मिले है। सरगुजा से 2, कोरबा 2, बस्तर से 2 मरीज, जांजगीर-चांपा से 2, कबीरधाम जिले‌ में भी 2, गरियाबंद 2 और सुकमा में भी 2 मरीज मिले हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन