रायपुर। राज्य में कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर छह महीने के आंकड़े जारी किए हैं। विजय शर्मा ने नक्सलवाद से बेहतर तरीके निपटने का दावा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकाल में किसी का केस दर्ज नहीं हुआ है, और बचा है, तो उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद से निपटने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि 6 माह के भीतर लगभग 150 नक्सली मार गिराए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि करीब 526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

कांग्रेसी नेता अकबर खान का जिक्र करते हुए कहा कि जनवरी 2022 में आवेदन किया गया था। लेकिन अपराध दर्ज नहीं किया गया था, जिसमें अब सभी अपराध दर्ज किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में कावड़ यात्रा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कावड़ यात्रा अच्छे से हो, उसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर कहें तो मुझे लगता है कि स्थिति थोड़ी स्पष्ट होनी चाहिए। कहां कैसा भोजन मिलेगा, मांसाहार और शाकाहार कहां मिलेगा, यह स्पष्ट होना चाहिए। सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की तैयारी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के बारे में चर्चा भी होगी, बहुत सारे प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों का समुचित जवाब प्रस्तुत दिया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।