शनिवार, 17 अक्तूबर 2026 शनि, 17 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Deputy CM Arun Sao injured: धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव,सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक इलाज किया और कच्चा प्लास्टर बांधा। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव को पैर में […]

Deputy CM Arun Sao injured: धार्मिक कार्यक्रम में चोटिल हुए डिप्टी CM अरुण साव,सिम्स में इलाज के बाद पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर, निर्धारित कार्यक्रम निरस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक इलाज किया और कच्चा प्लास्टर बांधा।

जानकारी के मुताबिक, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव को पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

निर्धारित कार्यक्रम निरस्त

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके स्टाफ ने इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है, उनका कहना है कि यह रूटीन चेकअप था।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन