रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ाकर 21 अक्टूबर तक कर दिया गया है।

बता दें कि मामला गिरौदपुरी स्थित गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि में अमर गुफा के महकोनी मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है। इस घटना से सतनाम समाज में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

घटना के बाद, समाज के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसमें बलौदाबाजार में भारी तनाव की स्थिति बन गई। इसके परिणामस्वरूप, देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विधायक देवेंद्र यादव लगभग तीन माह से जेल में बंद हैं। इस दौरान कई बार उनकी रिमांड बढ़ चुकी है।

See also  बिहार चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ से इस कांग्रेस नेता को मिली अहम जिम्मेदारी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।