ईडी के दफ्तर पहुंचे देवेंद्र यादव ने किया ट्वीट, कहा- लाजिम है कि हम भी देखेंगे

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए आज बुलाया है। बता दें कि विधायक अपने समर्थकों के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं। जहां देवेंद्र यादव से पूछताछ की जा रही है।

विधायक देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि लाजिम है कि हम भी देखेंगे…!! आज ईडी के साथ होली खेलेंगे। हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा है।

गौरतलब है कि जन्मदिन के दूसरे दिन ही विधायक देवेंद्र यादव के घर रेड पड़ी थी। विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी को जन्मदिन था। उनके घर अगले ही दिन 20 फरवरी को ईडी के अधिकारियों ने रेड किया था। इसी के साथ ही उनके भाई धर्मेंद्र यादव के हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में भी एक साथ रेड मारी गई थी।

See also  CG Election : सीएम भूपेश बघेल आज चरणदास महंत की नामांकन रैली में होंगे शामिल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा होंगे कांग्रेस में शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।