रायपुर। DGP-IG Conference : छत्तीसगढ़ में पहली बार 60वां अखिल भारतीय डीजी/आईजीपी सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में लगभग 300 अतिविशिष्ट व्यक्ति शामिल होंगे, जिनमें कसी राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अर्धसैनिक बलों के 20 महानिदेशक/अतिरिक्त महानिदेशक शामिल होंगे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में आतंरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सम्मेलन में विशेष तौर पर नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

डीजी/आईजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह आतंरिक सुरक्षा की रणनीतियों, राज्यों के बीच समन्वय और उभरते खतरों पर विस्तृत दिशा-निर्देश देंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।