सोमवार, 5 अक्तूबर 2026 सोम, 5 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
• Mumbai Film City fire: मुंबई की फिल्म सिटी में बड़ा हादसा, रणबीर कपूर की रामायण का सेट जलकर खाक, मची अफरातफरी • Ind A vs Aus A: इंडिया ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ का मुकाबला कल, हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला मौका, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन • Raipur Airport New Director: मोहम्मद आरिफ होंगे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर, बागडोगरा.कोयंबटूर में दे चुके हैं सेवा, जानें उनके बारे में • British Airways emergency flight BA295: फ्लाईदुबई के बाद एक और फ्लाइट 37,000 फीट से अचानक 9,000 फीट पर आई, जानें क्या हुआ ब्रिटिश एयरवेज के साथ • Bilaspur: बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पर ACB का चालान, गांजा तस्करी के नेटवर्क का रहा मुख्य किरदार
छत्तीसगढ़

Dhamtari: कुरूद SDM कार्यालय का बाबू 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, डायवर्सन के नाम पर मांगे थे 20 हजार रूपये

SDM Office Clerk Arrested Red-Handed: एंटी करप्शन ब्यूरो ने धमतरी जिले के कुरूद एसडीएम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-3 के बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रार्थी प्रकाश चंद्राकर, निवासी शिक्षक कॉलोनी वार्ड नंबर 15 धमतरी ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज […]

acb raid dhamtari
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

SDM Office Clerk Arrested Red-Handed: एंटी करप्शन ब्यूरो ने धमतरी जिले के कुरूद एसडीएम कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड-3 के बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस मामले में प्रार्थी प्रकाश चंद्राकर, निवासी शिक्षक कॉलोनी वार्ड नंबर 15 धमतरी ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कंहारपुरी, तहसील कुरूद स्थित अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक प्रयोजन के लिए डायवर्सन कराने हेतु उसने कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद में आवेदन दिया था।

रिश्वत मांगा तो सीधे एसीबी कार्यालय पहुंचा पीड़ित

आवेदन के बाद कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी ने डायवर्सन करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी पहली किश्त के रूप में 10,000 रुपये लेने पर सहमत हो गया।

बाबू के खिलाफ छापे की कार्रवाई के लिए आज एसीबी ने ट्रैप आयोजित कर आरोपी को प्रार्थी से प्रथम किश्त 10,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित 2018) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन