गुरुवार, 15 अक्तूबर 2026 गुरु, 15 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: धमतरी में तेंदुए का आतंक! रात में 7 ग्रामीणों पर हमला, सुबह गांव में फिर दी दस्तक

Chhattisgarh News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी जिले के सीतानदी-उदंती वन क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात कारीपानी सहित बोरई क्षेत्र के बुढ़रा में तेंदुए के हमले में कुल 7 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है वहीं, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही […]

Leopard Enters Dhamtari Village
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी जिले के सीतानदी-उदंती वन क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात कारीपानी सहित बोरई क्षेत्र के बुढ़रा में तेंदुए के हमले में कुल 7 ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है वहीं, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। कारीपानी में तेंदुए ने घर में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक महिला घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी, तभी अचानक जंगल की ओर से पहुंचे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने घर में घुसकर अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। इस हमले में एक महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं। वहीं, बोरई क्षेत्र के बुढ़रा में भी तेंदुए के हमले में चार ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रहे हमलों से इलाके के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

सुबह बहीगांव में दिखा तेंदुआ

छतों पर दुबके ग्रामीण रात में हमलों के बाद गुरुवार सुबह बोरई रोड स्थित बहीगांव में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया गांव में तेंदुए को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और कई लोग घरों की छतों पर दुबककर बैठ गए इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया वीडियो में तेंदुआ सड़क पार कर जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है तेंदुए के गांव से निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन लगातार उसकी मौजूदगी और हमलों से लोगों में अब भी डर बना हुआ है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की

तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमलों को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने, तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन