गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026 गुरु, 22 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Dhamtari News: मुजगहन हत्याकांड की रंजिश में खूनी खेल! चाकूबाजी में एक की मौत, साथी की हालत गंभीर

Dhamtari News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी में पुरानी रंजिश के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष की सनसनीखेज वारदात सामने आई है मुजगहन में बीती रात चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप मच गया सहड़ा चौक के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू ने जिला अस्पताल […]

Dhamtari News: मुजगहन हत्याकांड की रंजिश में खूनी खेल! चाकूबाजी में एक की मौत, साथी की हालत गंभीर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Dhamtari News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी में पुरानी रंजिश के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष की सनसनीखेज वारदात सामने आई है मुजगहन में बीती रात चाकूबाजी से इलाके में हड़कंप मच गया सहड़ा चौक के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी विकास साहू घायल है और उसका उपचार जारी है।

इस वारदात के बाद अब पुराने हत्याकांड से बदले की आशंका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं हालांकि, चाकूबाजी के पीछे की असली वजह क्या है और क्या इस हमले का पुराने हत्याकांड से कोई सीधा संबंध है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

पुराने हत्याकांड से जुड़ रही खूनी वारदात की कड़ी!

दरअसल, मुजगहन बाईपास के पास स्थित तालाब से पहले अमित गोस्वामी नामक युवक का शव बरामद हुआ था उस मामले में घूरकर देखने को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से हमला कर अमित की हत्या किए जाने का आरोप दीपांशु साहू और विकास साहू पर लगा था बताया जाता है कि दोनों न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए थे। अब इसी मामले में आरोपों का सामना कर चुके दीपांशु साहू की चाकूबाजी में मौत के बाद पुराने विवाद की कड़ी फिर चर्चा में है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित गोस्वामी के दोस्तों की ओर से बदला लिए जाने की आशंका जताई जा रही है हालांकि, यह फिलहाल एक आशंका है, जिसकी पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।

सहड़ा चौक के पास हमला, इलाज के दौरान दीपांशु की मौत

बताया जा रहा है कि बीती रात मुजगहन के सहड़ा चौक के पास दीपांशु साहू और विकास साहू पर चाकू से हमला किया गया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया यहां इलाज के दौरान दीपांशु की मौत हो गई, जबकि विकास का उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक तरफ पुराने हत्याकांड की पृष्ठभूमि है, तो दूसरी तरफ उसी मामले में आरोपी रहे युवक की चाकूबाजी में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बदले की आग या पुरानी रंजिश? पुलिस जांच पर टिकी नजर*

क्या यह हमला पुराने हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया गया? क्या हमलावरों का अमित गोस्वामी हत्याकांड से कोई संबंध है? या फिर इस वारदात के पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल, इन सवालों के जवाब सामने आना बाकी है। हमलावरों की पहचान, हमले की वास्तविक वजह और पुराने हत्याकांड से संभावित संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। धमतरी के मुजगहन में हुई इस वारदात ने पुरानी रंजिश के बीच एक और जान ले ली है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है, जिससे इस खूनी वारदात के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सके।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन