गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026 गुरु, 22 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Dhamtari Smart City: धमतरी होगा हाईटेक, सुरक्षा होगी स्मार्ट! महापौर रामू रोहरा की बड़ी पहल, आधुनिक AI कैमरों से लैस होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे

धमतरी/देवेंद्र कुमार​ मिश्रा। शहर में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में महापौर रामू रोहरा की पहल पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है अब धमतरी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक तकनीक के जरिए नजर […]

Dhamtari Smart City: धमतरी होगा हाईटेक, सुरक्षा होगी स्मार्ट! महापौर रामू रोहरा की बड़ी पहल, आधुनिक AI कैमरों से लैस होंगे शहर के प्रमुख चौक-चौराहे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

धमतरी/देवेंद्र कुमार​ मिश्रा। शहर में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में महापौर रामू रोहरा की पहल पर महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है अब धमतरी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक तकनीक के जरिए नजर रखी जाएगी इसके लिए शहर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से AI आधारित कैमरों से प्रमुख चौक-चौराहों की निगरानी की जाएगी नियमों का उल्लंघन सामने आने पर नियमानुसार ई-चालान के जरिए कार्रवाई की जा सकेगी।

महापौर रामू रोहरा की पहल से धमतरी में आधुनिक निगरानी व्यवस्था की तैयारी

धमतरी को सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने के उद्देश्य से महापौर रामू रोहरा की पहल पर यह व्यवस्था विकसित की जा रही है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वय से तैयार हो रही यह पहल शहर के यातायात प्रबंधन को नई दिशा दे सकती है।

प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी इससे यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों को त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

अर्जुनी से अंबेडकर चौक तक रहेगी नजर

योजना के तहत शहर के प्रमुख यातायात स्थलों पर आधुनिक कैमरे लगाने का प्रस्ताव है इनमें अर्जुनी चौक, सिहावा चौक, मकई चौक, रत्नाबांधा चौक और अंबेडकर चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

AI आधारित निगरानी प्रणाली यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान करने में सहायक होगी इसके आधार पर नियमानुसार ई-चालान जारी करने की कार्रवाई की जा सकेगी इस व्यवस्था से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रामू रोहरा बोले— सुरक्षित और आधुनिक धमतरी बनाना प्राथमिकता

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से विकसित की जा रही यह व्यवस्था यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने, नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने और नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगी। हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को सुरक्षित आवागमन का बेहतर वातावरण मिले।

कलेक्टर और एसपी ने भी बताई तकनीक की अहमियत

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के अनुसार, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से शहरी व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सकता है। ICCC के माध्यम से प्रमुख चौराहों की निगरानी और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

वहीं, पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की जान सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है AI आधारित कैमरा प्रणाली नियमों के उल्लंघन की पहचान और ई-चालान के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई में सहायक होगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना भी है।

तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

धमतरी में ICCC की स्थापना शहर की निगरानी और यातायात प्रबंधन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में अहम पहल है इसके प्रभावी संचालन से प्रमुख चौराहों पर निगरानी बेहतर करने, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई में सहायता मिलने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है कुल मिलाकर, महापौर रामू रोहरा की पहल पर आगे बढ़ रही यह योजना धमतरी को आधुनिक और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अब निगरानी होगी तकनीक से, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने पर जोर रहेगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन