बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Dharamjaigarh: रपटा पुल डूबने से 4 दिन से कटा यह गांव, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे, राशन की भी सताने लगी चिंता

Dharamjaigarh: रपटा पुल डूबने से 4 दिन से कटा यह गांव, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे, राशन की भी सताने लगी चिंता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Village cut off continuous rainfal: लगातार बारिश के कारण धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पुटूकछार का संपर्क 4 दिनों से पूरी तरह कट गया है। खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर बने रपटा पुल के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और ग्रामीण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी पुल नहीं बनाया जा सका है।

पुटूकछार गांव जाने का मुख्य रास्ता खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर नदी में बना रपटा पुल है। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ते ही पुल डूब जाता है।

इस बार लगातार 4 दिनों से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। नतीजा - आवागमन पूरी तरह ठप। न कोई गांव से बाहर जा पा रहा है, न बाहर से कोई गांव आ पा रहा है।

सबसे ज्यादा परेशान: स्कूली बच्चे

इस बार सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। 4 दिन से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

बच्चों ने भावुक होकर कहा - "अगर इसी तरह स्कूल छूटता रहा तो हम पीछे रह जाएंगे"। कई बच्चों की आंखें नम हो गईं। अभिभावक भी चिंतित हैं कि पढ़ाई का नुकसान कैसे पूरा होगा।

अब राशन और जरूरी सामान की भी दिक्कत

आवागमन बंद होने से अब राशन और दैनिक जरूरत की चीजों को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर पानी और बढ़ा तो शासकीय राशन सामग्री गांव तक कैसे पहुंचेगी।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

उपसरपंच भुनेश्वर यादव और ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी इस समस्या की शिकायत आपदा प्रबंधन अधिकारी, विधायक और मुख्यमंत्री समाधान शिविर तक की गई थी।

लेकिन बार-बार अवगत कराने के बाद भी स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। हर मानसून में यही परेशानी दोहराई जाती है।

ग्रामीणों की मांग: बने पक्का पुल

ग्रामीण अब शासन-प्रशासन से पक्के पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि बरसात में भी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, आवागमन सुचारू रहे और जरूरी सेवाएं तथा राशन समय पर पहुंचे।

फिलहाल पुटूकछार के ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठे हैं। सवाल सिर्फ रास्ते का नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य और गांव की जिंदगी का है।

FAQ:बारिश के चलता आवागमन बाधित

सवाल: धरमजयगढ़ में कौन सा गांव कटा है?

विकासखंड धरमजयगढ़ की ग्राम पंचायत पुटूकछार का संपर्क 4 दिन से कटा है।

सवाल: आवागमन क्यों बंद है?

खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर नदी के रपटा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

सवाल: बच्चों पर क्या असर पड़ा?

4 दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सवाल: ग्रामीणों ने क्या मांग की है?

हर साल की समस्या को देखते हुए रपटा की जगह पक्के पुल के निर्माण की मांग।