बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Diarrhea and eye flu in Bilaspur : बिलासपुर में डायरिया और आई फ्लू का कहर, 8 घंटे में मिले 56 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Diarrhea and eye flu in Bilaspur : बिलासपुर में डायरिया और आई फ्लू का कहर, 8 घंटे में मिले 56 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र में डायरिया और आई फ्लू ने सभी को परेशान कर दिया है। डायरिया बिलासपुर शहर में फैलने के बाद अब ग्रामीण इलाकों पैर पसार रहा है। वहीं दूसरी ओर आई फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में 80 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। सरकंडा, तालापारा सहित अन्य क्षेत्रों में आई फ्लू के मरीज मिले है। जिसे लेकर स्वास्थ्य वभाग ने अलर्ट जारी किया है। आई फ्लू से संक्रमित मरीजों का सिम्स, जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को संक्रमित व्यक्तियों से दूरी रखने की सलाह दी गई है।

बता दें कि बिलासपुर जिले में डायरिया का भी प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डायरिया से अब तक जिले में 5 लोगों कि मौत हो गई है। शहर के चांटीडीह सहित अन्य मोहल्लों के बाद अब बिल्हा के बाद मस्तूरी क्षेत्र के दो गांव में भी उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे हैं। एक महिला की मौत के बाद महज आठ घंटे के भीतर उल्टी-दस्त के 56 मरीज मिले हैं। वहीं 10 मरीजों की हालत गंभीर है। बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप के दूषित पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन