रायपर। सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप को लेकर ईडी के चालान पर एक न्यूज एजेंसी से चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनावी फंड ले लिया होगा, इसलिए एप बंद नहीं करवा रही।

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा का आरोप है कि महादेव सट्टे पैसा दाउद और पाक के जरिए कांग्रेस को मिल रहाा है? सीएम ने कहा कि मुर्खतापूर्ण बात कह रहे हैं।

इससे हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है! पूरे देश में शायद किसी राज्य ने कार्रवाई की हो। छत्तीसगढ़ में हमने की। 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई। और हमने खुद होकर लुक आउट नोटिस जारी करने लिखी। एप के संचालक( नाम नहीं लिया) को गिरफ्तार करने कहा ,जो विदेश में है। और फिर हमारा कहना है कि एप बंद क्यों नहीं करते। एप बंद करने का काम केंद्र का है राज्य का नहीं।

मेरा आरोप है कि बंद क्यों नहीं कर रहे। चुनावी फंड तो नहीं ले लिया ।क्यों बंद नहीं कर रहे। बघेल ने कहा कि क्यों बंद नही कर रहे महादेव एप । पूरे देश में चल रहा है। उसमें आप ही के लोग (भाजपा)तो बैठते हैं। केक काट रहे,पार्टी कर रहे । उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे। हमने कार्रवाई की, आप नहीं कर रहे। आपके क्या संबंध हैं। बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा आम लोग खेलते हैं। पैसा वो वसूल रहे। लोगों को बर्बाद कर रहे। और ये जीएसटी लगा रहे।

See also  रमन सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट ने स्वीकार की याचिका, आय से अधिक संपत्ति मामले में देना होगा जवाब

कार्रवाई नहीं कर रहे। कर रहे तो हमारे लोगों को पकड़ रहे, सलाहकार को पकड़ रहे जहां कुछ नहीं मिला। केवल बदनाम करने कार्रवाई कर रहे। संचालक को क्यो नहीं पकड़ रहे। मेरा कहना है कि आप भयादोहन तो नहीं कर रहे। बघेल ने कहा कि हिम्मत है तो इन सवालों के जवाब दे देना… कहीं कोई फंड तो नहीं ले लिया?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।