बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Director Of Ayush Organization Did Surprise Inspection- आयुष संस्थाओं में इलाज करा रहे मरीजों से लिया फीडबैक

Director Of Ayush Organization Did Surprise Inspection- आयुष संस्थाओं में इलाज करा रहे मरीजों से लिया फीडबैक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

आयुष (आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) विभाग के संचालक पी. दयानंद ने रायपुर जिले में संचालित विभिन्न आयुष संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय आयुर्वेद औषधालय टेकारी (जुलुम), सिवनी-धुसेरा एवं माना बस्ती का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सियान जतन कार्यक्रम तथा आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

संचालक पी दयानंद के आयुष संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान रायपुर के जिला आयुर्वेद अधिकारी और राष्ट्रीय आयुष मिशन के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक भी उनके साथ थे। सभी अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर औषधालयों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकांश मरीजों ने वहां अच्छी सेवाएं मिलने की जानकारी दी। संचालक श्री दयानंद ने इन संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में औषधियों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन