रायपुर। छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार ( hookah bar ) का मामला शुक्रवार को सदन में उठाया गया। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ( Bilaspur MLA Shailesh Pandey ) ने ध्यानाकर्षण में हुक्का बार मसले को सदन में उठाया। यह मसला जैसे ही उठा.. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ( Home Minister Tamradhwaj Sahu) ने इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस को जब सूचना मिलती है तो कार्यवाही की जाती है। इस जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ( Assembly Speaker Charandas Mahant ) ने गृहमंत्री से सीधे पूछा “आप यह बताईए हुक्का बार वैध है या अवैध”।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ( Tamradhwaj Sahu ) के जवाब से यह स्पष्ट हुआ कि हुक्का बार को लेकर कोई कानून ही प्रचलन में नहीं है। इस पर विधायक शैलेष पांडेय ( Shailesh Pandey ) ने मांग रखी कि, यदि नियम नहीं है तो नियम बनाया जाना चाहिए।

इस मांग के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में घोषणा की “हुक्का बार ( hookah bar ) को लेकर सरकार नियम बनाएगी.. और जल्द क़ानून अस्तित्व में आ जाएगा। साथ ही विधायक सूचना दें दे तो जो भी हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी”।

See also  टीआरपी लाइव : सीएम भूपेश बघेल कोरोना पर जनता के देंगे संदेश,जाने क्या दे रहे हैं संदेश

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।