बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

16 जून से स्कूल खोलने को लेकर छत्तीसगढ़ में तकरार! सरकार तैयार, विपक्ष…

16 जून से स्कूल खोलने को लेकर छत्तीसगढ़ में तकरार! सरकार तैयार, विपक्ष…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और 16 जून 2025 से नया शिक्षण सत्र शुरू होने जा रहा है। स्कूलों में एक बार फिर रौनक लौटेगी और इसी के साथ “शाला प्रवेश उत्सव” भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

राज्य सरकार ने शिक्षकों की युक्तिकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है और नए सत्र की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। सरकार इसे शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और शत-प्रतिशत नामांकन की दिशा में एक अहम कदम मान रही है।

कांग्रेस ने जताई आपत्ति, छुट्टी बढ़ाने की मांग

हालांकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सरकार के इस कदम से सहमत नहीं है। उन्होंने गर्मी की छुट्टियां जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में पड़ रही गर्मी और उमस का हवाला दिया है। दीपक बैज ने जुलाई से स्कूलों को खोले जाने की मांग करते हुए बच्चों को राहत देने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन