रायपुर। डीकेएस घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा को जमानत मिल गई है। न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट से उन्हें 2 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है। डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाले मामले में आरोपी बनाया गया है। सोमवार को तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। पुलिस ने राजीव खेड़ा की अग्रिम जमानत का विरोध भी किया था। पुलिस चाहती थी कि उन्हें रिमांड में लेकर पूछताछ करें। मगर आज उन्हें शर्तों पर जमानत दे दी गई।

इन शर्तों पर मिली जमानत

  • राजीव खेड़ा को गोल बाजार पुलिस को जांच में सहयोग करना होगा।
  • पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होगा।
  • प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मामले में साक्ष्य को प्रभावित नहीं करना होगा।
  • जांच के दौरन विभिन्न न्यायालय के सामने प्रकरण के अंतिम निराकरण तक अपने नियमित उपस्थिति देगा।
See also  जैनम शोरूम के मालिक ने बंद बैंक खाते का चेक देकर डकारे 19 लाख, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।